ग्रामीण सेवा शिविर 2026 : जिला कलक्टर ने किया माकड़वाली शिविर का औचक निरीक्षण

ग्रामीण सेवा शिविर 2026 : जिला कलक्टर ने किया माकड़वाली शिविर का औचक निरीक्षण
Spread the love

अजमेर, एक जुलाई। जिले के अजमेर उपखण्ड की ग्राम पंचायत माकड़वाली में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर का बुधवार को जिला कलक्टर लोक बन्धु द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। शिविर में अधिकारियों को ऑनलाईन पेंडेंसी खत्म करने के लिए निर्देशित किया।

ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के अन्तर्गत ग्राम पंचायत माकड़वाली में बुधवार को ग्रामीणों तक विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ग्रामीण सेवा शिविर आयोजन किया गया। जिला कलक्टर लोक बन्धु द्वारा शिविर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यों में प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों के साथ चर्चा कर ऑनलाईन पेंडेंसी खत्म करने के निर्देश दिए। सम्पर्क पोर्टल सहित प्राप्त समस्त आवेदन तत्काल निस्तारित किए जाए।

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने शिविर का निरीक्षण कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। समस्त सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। पालनहार योजना के लाभार्थियों के सम्पर्क में रहकर सत्यापन करावें। क्षेत्र के समस्त दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनने चाहिए। इसी प्रकार कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों की भी जाँच कराई जाए। बच्चों के उपचार तथा पोषण की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

उन्होंने कहा कि गर्मी के दौरान पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपम्पों के माध्यम से होती है। इसलिए समस्त हैंडपम्प कार्यशील रहने चाहिए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा क्षेत्र के हैंडपम्पों की सूची एवं उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया जाए। साथ ही हैंडपम्प के कार्यशील रहने का सत्यापन ग्रामीणों के द्वारा होना चाहिए।

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने माकड़वाली के ग्राम सेवा शिविर में तैयार किए गए दस्तावेज वितरण किए। लाभार्थियों से वार्तालाप कर शिविरों के सम्बन्ध में प्रतिपुष्टि प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर जनसुनवाई, समस्या समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का प्रभावी माध्यम हैं। ऐसे शिविरों के माध्यम से प्रशासन गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है।

उन्होंने शिविर में अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। सम्पर्क पोर्टल के असंतुष्ट प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए प्री-कैम्प गतिविधि आवश्यक रूप से सम्पादित करें। इस दौरान अधिकतम कार्यों को चिह्नित कर कैम्प दिवस को निस्तारित करने का प्रयास होना चाहिए। शेष रहे कार्यों के लिए फॉलोअप कैम्प लगाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में पट्टा वितरण सहित अन्य सुविधाओं एवं कार्यों को शिविर के दिन ही निपटाने का प्रयास करें।

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने निरीक्षण के दौरान राजस्व, पंचायती राज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, चिकित्सा, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिविर के दौरान किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी। समस्त अधिकारियों को शिविर में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किये जाने के लिए निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी पदमा देवी, तहसीलदार ओम सिंह लखावत सहित समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *