ग्राम पंचायत गेगल, अजमेर में आयोजन किया गया। प्रार्थीगण सन्नो, बाबूधान, आरिफ, दाऊद अली, अमीर मोहम्मद, अरमान का मुख्य व्यवसाय कृषि एवं पशुपालन है। यहाँ के निवासी कई पीढ़ियों से पशुपालन का कार्य कर अपनी

ग्राम पंचायत गेगल, अजमेर में आयोजन किया गया। प्रार्थीगण सन्नो, बाबूधान, आरिफ, दाऊद अली, अमीर मोहम्मद, अरमान का मुख्य व्यवसाय कृषि एवं पशुपालन है। यहाँ के निवासी कई पीढ़ियों से पशुपालन का कार्य कर अपनी
Spread the love

सफलता की कहानी-4
ग्रामीण सेवा शिविर-2026
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा का मिला लाभ

ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन ग्राम पंचायत गेगल, अजमेर में आयोजन किया गया। प्रार्थीगण सन्नो, बाबूधान, आरिफ, दाऊद अली, अमीर मोहम्मद, अरमान का मुख्य व्यवसाय कृषि एवं पशुपालन है। यहाँ के निवासी कई पीढ़ियों से पशुपालन का कार्य कर अपनी आजीविका चलाते हैं। पशुओं की अकाल मृत्यु से ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था।

राज्य सरकार की कल्याणकारी मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के बारे में विस्तार से सभी को जानकारी दी गई। योजना के माध्यम से बीमा करवाकर भविय में होने वाले आर्थिक नुकसान से बचा जा सकता है। योजना को समझने के पश्चात इस पंचायत के पशुपालकों ने अपने पशुओं का बीमा करवाया। ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में शिविर प्रभारी द्वारा लाभार्थियों को उनके पशु बीमा पॉलिसी के आधिकारिक दस्तावेज एवं पॉलिसी बांड वितरित किए गए। पशुधन सुरक्षित होने से उनके भविय की आजीविका भी सुरक्षित हो गई है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *