₹15 लाख की लागत से बनने वाले नए कक्षों का हुआ शिलान्यास, छात्राओं को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण

₹15 लाख की लागत से बनने वाले नए कक्षों का हुआ शिलान्यास, छात्राओं को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण
Spread the love

₹15 लाख की लागत से बनने वाले नए कक्षों का हुआ शिलान्यास, छात्राओं को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण


अजमेर। अजमेर दक्षिण की विधायक अनिता भदेल ने सोमवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, पहाड़गंज (अजमेर) में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए कक्षा-कक्षों का विधिवत शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक अनिता भदेल ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विद्यालयों में बेहतर भवन, आधुनिक कक्षाओं और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता से छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी तथा उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में आवश्यकतानुसार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नए कक्षा-कक्ष बनने से विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।
शिलान्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस विकास कार्य के लिए विधायक अनिता भदेल का आभार व्यक्त करते हुए इसे छात्राओं के हित में महत्वपूर्ण पहल बताया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *