ग्राम पंचायत झडवासा, नसीराबाद ने ग्राम पंचायत में पट्टे हेतु आवेदन किया था।
सफलता की कहानी-1
ग्रामीण सेवा शिविर-2026
पट्टा वितरण कर राहत दिलाई
श्री दिनेश एवं छोटू लाल जाट निवासी मोतीपुरा ग्राम पंचायत झडवासा, नसीराबाद ने ग्राम पंचायत में पट्टे हेतु आवेदन किया था। लेकिन आपसी विवाद के कारण मेरा पट्टा जारी नहीं हुआ था। मुझे ग्राम पंचायत में शिविर की जानकारी हुई तो प्रार्थी ग्राम पंचायत में उपस्थित हुआ। ग्राम पंचायत द्वारा समझाइश के कारण विवाद का निरस्तारण कर प्रार्थी का पट्टा जारी कर दिया गया। इससे प्रार्थी बहुत खुश हूं और मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।