संवेदनशील प्रशासन की मिसाल,जोन उपायुक्त श्रद्धा सिंह स्वयं घर पहुंचकर सौंपा जमीन का पट्टा

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल,जोन उपायुक्त श्रद्धा सिंह स्वयं घर पहुंचकर सौंपा जमीन का पट्टा
Spread the love


जयपुर। संवेदनशील और जनहितैषी प्रशासन का उदाहरण पेश करते हुए जयपुर नगर निगम ने मानवीय पहल की मिसाल कायम की। मुरलीपुरा जोन में आयोजित शहरी सेवा शिविर के दौरान लाभार्थी सुमनलता दिव्यांग होने के कारण शिविर में नहीं पहुंच सकीं। इसकी जानकारी मिलते ही जोन उपायुक्त श्रद्धा सिंह स्वयं उनके घर पहुंचीं और बैनाड़ रोड स्थित भूमि का पट्टा उनके हाथों में सौंपा।
अपने घर पर ही पट्टा प्राप्त कर भावुक हुईं सुमनलता ने नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल आमजन के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता और सेवा भावना को दर्शाती है।
इस दौरान आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी किया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अन्य पात्र लाभार्थियों को भी भूमि के पट्टे वितरित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
नगर निगम की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। यह कदम प्रशासन की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की संवेदनशील कार्यशैली का उदाहरण बन गया। :::

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *