ग्राम पंचायत सरगांव, किशनगढ़ के अटल सेवा केन्द्र में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न
सफलता की कहानी-3
ग्रामीण सेवा शिविर-2026
पट्टा जारी कर लाभार्थियों को राहत प्रदान की
ग्राम पंचायत सरगांव, किशनगढ़ के अटल सेवा केन्द्र में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के समस्या समाधान काउन्टर लगाए गए। ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए स्थानीय ग्रामीण अशोक पुत्र कन्हैया राव एंव प्रेम देपी पत्नी महावीर नट द्वारा आवासीय पटटा बनवाने हेतु आवेदन किया गया। इसके लिए पूर्व में भी निवेदन किया गया था। शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी श्री अनिल कुमार चौधरी व श्री सज्जन कुमार तहसीलदार पंचायत समीति किशनगढ़ ने प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए सम्बंधित विभाग को निर्देशित करने पर पटटा जारी का लाभार्थियो को राहत प्रदान कि गयी।