ग्राम पंचायत घटियाली में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया।
सफलता की कहानी-2
ग्रामीण सेवा शिविर-2026
वर्षों से चला आ रहा भूमि विवाद हुआ समाप्त
राज्य की संवदेन शील, पारदर्शी और जवाब देह सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण की विभिन्न योजनाओं, फ्लेगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए इस पंचायत समिति सावर की ग्राम पंचायत घटियाली में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया।
शिविर में ग्राम पंचायत घटियाली के ग्राम घटियाली निवासी श्री रतन लाल लोधा को शिविर प्रभारी भगवती प्रसाद वेष्णव, कार्यवाहक उपखण्ड अधिकारी सावर द्वारा पट्टा प्रदान किया गया। शिविर के दौरान रतन लाल लोधा को पट्टा प्रदान किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रतन लाल लोधा ने राजस्थान सरकार व प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा बताया कि मै पट्टे हेतु कई दिनों से परेशान हो रहा था। पट्टा प्राप्त होने से मुझे अपने घर का मालिकाना हक प्राप्त हो गया है व लम्बे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद का भी निस्तारण हो सकेगा।
रतन लाल लोधा ने पुनः सरकार द्वारा चलाये जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर की प्रशंसा की और सभी को धन्यवाद् ज्ञापित किया।