शहरी सेवा शिविरों में विशेष योग्यजनों के सर्वे हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

Spread the love

शहरी सेवा शिविरों में विशेष योग्यजनों के सर्वे हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

पात्र दिव्यांगजन योजनाओं के लाभ से नहीं रहेंगे वंचित, प्रत्येक विशेष योग्यजन का होगा चिन्हीकरण

अजमेर, 9 जुलाई। जिले में संचालित शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से विशेष योग्यजनों को राज्य एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सभी नगरीय निकायों में नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इन अधिकारियों की देखरेख में विशेष योग्यजनों का व्यापक सर्वे कर पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि जिले के समस्त नगरीय निकायों में आयोजित शहरी सेवा शिविरों के दौरान निर्धारित प्रारूप में विशेष योग्यजनों का सर्वे किया जाएगा। सर्वे के आधार पर उनका रिकॉर्ड संधारित किया जाएगा तथा जो पात्र दिव्यांगजन अब तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उनके आवेदन मौके पर ही तैयार कराकर संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक नगरीय निकाय में संबंधित उपखण्ड अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा संबंधित आयुक्त अथवा अधिशाषी अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी शिविरों में विशेष योग्यजनों के सर्वे अभियान का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करेंगे तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ेंगे।

जिला कलक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सर्वे कार्य को विशेष अभियान के रूप में संचालित किया जाए। साथ ही प्रत्येक विशेष योग्यजन का चिन्हीकरण कर उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरणों की जरूरत का भी आकलन किया जाए, ताकि कोई भी पात्र विशेष योग्यजन सरकारी योजनाओं एवं आवश्यक सुविधाओं से वंचित न रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *