वीबी-जी राम जी आयुक्त ने मनरेगा बकाया बिलों का शीघ्र भुगतान करने के दिए निर्देश

वीबी-जी राम जी आयुक्त ने मनरेगा बकाया बिलों का शीघ्र भुगतान करने के दिए निर्देश
Spread the love

वीबी-जी राम जी आयुक्त ने मनरेगा बकाया बिलों का शीघ्र भुगतान करने के दिए निर्देश

जयपुर, 9 जुलाई। वीबी-जी राम जी आयुक्त श्रीमती पुष्पा सत्यानी ने गुरूवार को वी.सी. के माध्यम से सभी जिला परिषद सीईओ की सचिवालय से बैठक ली। उन्होंने योजना के सफल संचालन के संबंध में चर्चा व विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश जारी किये गये।

आयुक्त ने चालू जुलाई माह में प्रारम्भ कार्यों एवं नियोजित श्रमिकों पर चर्चा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिक नियोजन बढ़ाने तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक सामुदायिक कार्य प्रारम्भ करने तथा आगामी पखवाडे में कार्य की मांग करने वाले जॉबकार्डधारी परिवार को काम देने के निर्देश प्रदान किये।

आयुक्त ने अपेक्षित प्रगति प्राप्त नहीं करने वाली पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही करने तथा कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिये।

आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत सामग्री मद हेतु आवंटित राशि 735.00 करोड़ में से बकाया रहे बिलों के संबंध में जिलेवार समीक्षा करते हुए 10 जुलाई तक समस्त बिलों के भुगतान हेतु अग्रेषित करने के निर्देश दिए। निर्धारित समयावधि में उक्त कार्य पूर्ण नहीं करने पर सम्बंधित कार्मिक के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अति. आयुक्त (प्रथम) हेमन्त स्वरूप माथुर, वित्तीय सलाहकार रमेश साँखला, परियोजना निदेशक रतन लाल अटल, अधीक्षण अभियंता आई.पी. अग्रवाल, वरिष्ठ लेखाधिकारी करण कटारिया, अधिशाषी अभियंता कीर्ति सिंह निर्वाण, करूणाकर शर्मा, एसीपी शशिकान्त मुंजाल, प्रोग्रामर रिंकू छीपा, आईईसी समन्वयक उमाशंकर शर्मा, एमआईएस मैनेजर रविन्द्र सिंघानिया, जीएआईएस एक्सपर्ट साधना सिंह, कनिष्ठ लेखाकार विजय काला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *