धनोप में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

धनोप में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान
Spread the love

धनोप। फूलियाकलां उपखंड क्षेत्र स्थित शक्तिपीठ धनोप माताजी मंदिर परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामलाल जाट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर ने की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री रामलाल जाट ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने संगठन की मजबूती को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए आवश्यक बताते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान रामलाल जाट ने धनोप माताजी के दर्शन कर क्षेत्र में अच्छी वर्षा, समृद्धि एवं क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर, ब्लॉक अध्यक्ष महावीर कुमावत, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि गोपाल बलाई, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश पाराशर, युवा कांग्रेस नेता लोकेश पाराशर सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *