अजमेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रीको के दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

अजमेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रीको के दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Spread the love

अजमेर/जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर ने अजमेर में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी के अनुसार, रीको के सीनियर डीसीएम अंजय विश्वकर्मा को 50 हजार रुपये तथा जूनियर असिस्टेंट कमलेश को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप किया गया। आरोप है कि दोनों ने लीज डीड के निष्पादन की एवज में परिवादी से रिश्वत की मांग की थी।

यह कार्रवाई एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश नवल के नेतृत्व में की गई। पूरी कार्रवाई डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में संपन्न हुई। वहीं, महानिदेशक गोविंद गुप्ता और अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

एसीबी की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *