राजकीय अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावासों में प्रवेश के लिएआवेदन हेतु अंतिम तिथि आगामी 16 जुलाई

Spread the love

राजकीय अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावासों में प्रवेश के लिए
आवेदन हेतु अंतिम तिथि आगामी 16 जुलाई

अजमेर, 10 जुलाई। कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अजमेर के अधीन संचालित राजकीय अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावास अजमेर मुख्यालय तथा राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास ब्लॉक मसूदा (ब्यावर) पर सत्र 2026-27 में कक्षा 9 से उच्चतर कक्षाओं, पाठ्यक्रमों (विद्यालय, महाविद्यालय, शिक्षण संस्थाएं, व्यावसायिक संस्थाएं आदि) में अध्ययनरत् छात्रों के लिए संचालित किया जाना हैं। छात्रावास में अधिकतम 50 छात्र-छात्राओं के निःशुल्क आवास, मीनू आधारित गुणवत्तापूर्ण भोजन तथा यूनिफॉर्म हेतु स्टाइपेण्ड राशि आदि की व्यवस्था की जाएगी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री नितेश कुमार जैन ने बताया कि छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन की अन्तिम तिथि आगामी 16 जुलाई है। प्रवेश आवेदन http://minority.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर अथवा कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सावित्री कन्या छात्रावास भवन द्वितीय तल अजमेर तथा राजकीय अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, डूंडी का बाड़िया, मसूदा से प्राप्त कर कार्यालय में डाक द्वारा अथवा व्यक्तिशः भी जमा कराए जा सकते है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *