श्री राजपूत सभा जिला अजमेर की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, सदस्यता सर्वे और भूमि आवंटन पर हुई चर्चा

श्री राजपूत सभा जिला अजमेर की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, सदस्यता सर्वे और भूमि आवंटन पर हुई चर्चा
Spread the love

केकड़ी/अजमेर, 12 जुलाई। श्री राजपूत सभा, जिला अजमेर की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को राजपूत बोर्डिंग हाउस, केकड़ी में जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ढोस की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री राजपूत सभा, जयपुर के निर्देशानुसार आजीवन सदस्यों का सर्वे कराया जाएगा। जिन सदस्यों का निधन हो चुका है, उनके नाम आजीवन सदस्य सूची से हटाए जाएंगे। वहीं, जिन सदस्यों द्वारा निर्धारित सर्वे फॉर्म नहीं भरा जाएगा, उनकी आजीवन सदस्यता समाप्त मानी जाएगी।

कार्यकारिणी बैठक में सभा की चल एवं अचल संपत्ति के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि वर्तमान में श्री राजपूत सभा, जिला अजमेर के पास कोई स्थायी चल अथवा अचल संपत्ति उपलब्ध नहीं है। भविष्य में सभा की स्थायी संपत्ति विकसित करने के लिए आवश्यक प्रयास करने पर सहमति बनी।

बैठक में यह भी बताया गया कि सभा के पास वर्तमान में कोई भूमि उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में भूमि आवंटन के लिए आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा सभा का वार्षिक प्रतिवेदन एवं आय-व्यय का लेखा-जोखा भी कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिस पर सदस्यों ने चर्चा की।

बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष शंकर सिंह गौड़, जिला कार्यकारिणी सदस्य लोकेंद्र सिंह (अजमेर), दशरथ सिंह भराई, शक्ति सिंह हरपुरा, नरेंद्र सिंह कनईकला, प्रभाकरण सिंह बिसुंदनी, सह मंत्री भगवान सिंह निमोद, तहसील अराई अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गूंदली, तहसील नसीराबाद अध्यक्ष राजेंद्र सिंह देराठू, तहसील केकड़ी अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौसला, विधानसभा प्रतिनिधि रविंद्र सिंह पिपलाज, भिनाय महामंत्री दीपेंद्र सिंह कनईखुर्द, अराई महामंत्री शंभु सिंह डांग, हरीश चंद्र सिंह गुलगांव सहित जिला कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी एवं आजीवन सदस्य उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *