कुशायता, बिसुदनी व गोरधा में शोकाकुल बैठकों में शामिल हुए युवा नेता सागर शर्मा, परिजनों को बंधाया ढांढस
कुशायता, बिसुदनी व गोरधा में शोकाकुल बैठकों में शामिल हुए युवा नेता सागर शर्मा, परिजनों को बंधाया ढांढस
हंसराज खारोल, कुशायता (पत्रकार) |
कुशायता। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं केकड़ी के युवा नेता सागर शर्मा रविवार को ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय सहित क्षेत्र के बिसुदनी एवं गोरधा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।
सागर शर्मा ने कुशायता में रतनलाल खारोल के पुत्र मनीष देव खारोल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान धना खारोल, राधाकिशन खारोल, मनोहर खारोल, कमलेश खारोल, कैलाश खारोल, कालूराम खारोल, रामनिवास खारोल सहित खारोल समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
इसी प्रकार बिसुदनी गांव में छोटू सिंह शक्तावत के परिवार में हुए निधन पर शोक व्यक्त कर परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के मीणा मोहल्ले में बाबूलाल मीणा व बंटी मीणा के भाई शिवराज मीणा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में हिम्मत बनाए रखने की बात कही।
बाद में सागर शर्मा ने कुशायता बिसुदनी एवं गोरधा गांवों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से ही पार्टी मजबूत होती है। कार्यकर्ताओं को कभी हतोत्साहित नहीं होना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान जितेंद्र सिंह शक्तावत देवखेडी निवासी मेवालाल मीणा सोकिया का खेड़ा, ठाकुर लक्ष्मण सिंह शक्तावत, सावरमल मीणा, सुरेंद्र मीणा, रामप्रसाद बलाई, महावीर मीणा, गोपाल मीणा, रमेश सेन, हीरालाल मीणा, मानसिंह मीणा, मिश्रीलाल मीणा, सुनील सेन, ओमप्रकाश मीणा, सियाराम वैष्णव, श्याम सुंदर जैन, रघुवीर वैष्णव, रवि वैष्णव, हेमराज सिंह शक्तावत, दिलीप सिंह शक्तावत, मुकेश धोबी, पप्पू रेगर, गोपीचंद रेगर, संतोष धोबी, प्रहलाद गुर्जर, भंवरलाल गुर्जर, ऋषिराज कहार, देवराज बलाई, हरिओम बलाई, शंकर बलाई, राजू बलाई, सूरजकरण बैरवा, लालाराम बैरवा, भागचंद मीणा, सोजीनाथ योगी, कालूराम खारोल, दशरथ खारोल, जगदीश खारोल, भैरू बैरवा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
बैठक के बाद कार्यकर्ता भी शोकाकुल परिवारों की बैठकों में शामिल हुए तथा शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।