फर्जी पट्टों के मामले में बड़ी कार्रवाई: देवलियाकलां की प्रशासक सुमन सैन पद से हटाई गईं

फर्जी पट्टों के मामले में बड़ी कार्रवाई: देवलियाकलां की प्रशासक सुमन सैन पद से हटाई गईं
Spread the love

जयपुर/अजमेर। ग्राम पंचायत देवलियाकलां (पंचायत समिति भिनाय, जिला अजमेर) में कथित अवैध एवं फर्जी पट्टों के मामले में राज्य सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। पंचायती राज विभाग ने जारी आदेश के तहत वर्तमान प्रशासक एवं निवर्तमान सरपंच सुमन सैन को ग्राम पंचायत देवलियाकलां के प्रशासक पद से पदमुक्त कर दिया है। यह कार्रवाई मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

पंचायती राज विभाग के आदेश (क्रमांक एफ 3(49) पंरावि/जांच/अजमेर/2025/ई-74052) के अनुसार, ग्राम पंचायत में जारी किए गए कथित अवैध एवं फर्जी पट्टों की शिकायत की जांच मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर द्वारा कराई गई। जांच रिपोर्ट में सुमन सैन को उत्तरदायी मानते हुए उन्हें प्रशासक पद से हटाने की अनुशंसा की गई थी। इसी के आधार पर राज्य सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रशासक पद से पदमुक्त करने का निर्णय लिया।

विभागीय आदेश में जिला कलेक्टर, अजमेर को निर्देश दिए गए हैं कि पूर्व में जारी आदेशों के अनुरूप ग्राम पंचायत देवलियाकलां के उपसरपंच को प्रशासक पद का कार्यभार तत्काल प्रभाव से सौंपने की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर तथा विकास अधिकारी, पंचायत समिति भिनाय को भी आदेश की अनुपालना के निर्देश दिए गए हैं।

यह आदेश अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव (द्वितीय) त्रिलोक चंद मीणा द्वारा जारी किया गया है। मामले को पंचायत प्रशासन में अनियमितताओं के विरुद्ध राज्य सरकार की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *