अखिल भारतीय बैरवा महासभा के जिला एवं तहसील स्तर के चुनाव 16 अगस्त को होंगे।

अखिल भारतीय बैरवा महासभा के जिला एवं तहसील स्तर के चुनाव 16 अगस्त को होंगे।
Spread the love

हंसराज खारोल – कुशायता | अखिल भारतीय बैरवा महासभा मे अजमेर संभाग के जिला एवं तहसील स्तर के चुनाव 16 अगस्त रविवार को सम्पपन होंगे।

अजमेर संभाग के चुनाव अधिकारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामलाल बैरवा केकड़ी ने बताया की राजस्थान प्रांतीय बैरवा महासभा द्वारा राजस्थान के प्रत्येक जिले एवं तहसील स्तर पर जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री, तहसील अध्यक्ष एवं तहसील महामंत्री के चुनाव कराये जायेंगे। इसी संदर्भ मे पुरे राजस्थान ने चार संभाँग बनाये गए है। जिसमे अजमेर, जयपुर, दौसा और बूँदी संभाग बनाये गए है।
अजमेर संभाग मे अजमेर, भीलवाड़ा, ब्यावर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, जोधपुर और उदयपुर जिलों को शामिल किया गया है, जिसका चुनाव अधिकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामलाल बैरवा केकड़ी को नियुक्त किया गया है।

अजमेर संभाग चुनाव अधिकारी बैरवा ने बताया की शीघ्र ही प्रत्येक जिले मे जिला का चुनाव अधिकारी एवं सहायक चुनाव अधिकारीयों को नियुक्ति की जाएगी, मतदाता सुचियो को प्रकाशित की जाएगी और चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी।

एप्प डाउनलोड करने के लिए फोटो पर क्लिक करे – Click on Image to download the app 
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.awazrajasthan.news

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *