प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Spread the love

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

हंसराज खारोल कुशायता पत्रकार

कुशायता,,,सावर निजी विद्यालयों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के बैनर तले निजी विद्यालय संचालकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बुधवार को रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर उपखंड कार्यालय पहुंची, यह ज्ञापन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और निदेशक प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर के नाम सावर उपखंड अधिकारी को दिया गया। इसमें आरटीई (RTE) के बकाया भुगतान और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ब्लॉक सावर के तत्वावधान व ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गा सिंह यादव के नेतृत्व में कस्बे सहित ब्लॉक में संचालित समस्त निजी विद्यालयों के संचालको ने मय स्टाफ विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां बंद रखते हुए रैली निकालकर उपखंड अधिकारी प्रतिनिधि सावर को ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में आरटीई पुनर्भरण राशि का समय पर भुगतान, प्री-प्राइमरी कक्षाओं का बकाया भुगतान, आरटीई यूनिट कॉस्ट में वृद्धि तथा निजी विद्यालयों पर अनावश्यक प्रशासनिक दबाव समाप्त करने जैसी मांगें शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संगठन प्रवक्ता मनजीत कुमार सेन ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि कि राज्य के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व शिक्षा निदेशक के नाम संबोधित इस ज्ञापन पत्र में निजी स्कूलों को आरटीई का बकाया भुगतान शीघ्र करवाने, निजी विद्यालयों के मासिक निरीक्षण के नए नियमों के नाम पर शिक्षा तंत्र में इंस्पेक्टर राज लागू नहीं करने सहित अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर आग्रह किया गया। एसोसिएशन ने शिक्षा विभाग राजस्थान द्वारा हाल ही में जारी नए आदेश पर भी आपत्ति जताई। इस आदेश के तहत निजी स्कूलों का निर्धारित बिंदुओं के आधार पर मासिक निरीक्षण प्रस्तावित है। संगठन का मानना है कि यह व्यवस्था निजी स्कूलों के हितों के प्रतिकूल है और उन पर अनावश्यक दबाव बनाएगी। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि निजी स्कूलों का आरटीई का समस्त बकाया भुगतान शीघ्र कराया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक संबल मिल सके। इसके साथ ही, मासिक निरीक्षण जैसी व्यवस्था को लागू न किया जाए और निजी स्कूलों को राहत प्रदान की जाए।
रैली के दौरान निजी विद्यालय संचालकों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार से शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों का जल्द समाधान करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह आंदोलन निजी विद्यालयों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए किया जा रहा है। इस दौरान संगठन महासचिव गुरविंदर सिंह मीणा, सचिव किशन सिंह हाड़ा, संगठन मंत्री भागचंद माली, प्रधानाध्यापिका हेमलता जैन, चंद्रकला सेन, राजेश शर्मा,कपिल वैष्णव, कमलजीत सिंह राठौड़, शांतिलाल जैन, यशवंत व्यास,ऋषभ शर्मा सहित सैकड़ो विद्यालय संचालक व शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *