देवलियाकला ग्राम पंचायत में जगदीश प्रसाद रैगर ने प्रशासक का पदभार संभाला

देवलियाकला ग्राम पंचायत में जगदीश प्रसाद रैगर ने प्रशासक का पदभार संभाला
Spread the love

देवलियाकला ग्राम पंचायत में जगदीश प्रसाद रैगर ने प्रशासक का पदभार संभाला
भिनाय (अजमेर)। पंचायत समिति भिनाय की ग्राम पंचायत देवलियाकला में निवर्तमान उप सरपंच जगदीश प्रसाद रैगर ने ग्राम पंचायत के प्रशासक के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की जांच जिला परिषद द्वारा किए जाने के बाद तत्कालीन सरपंच एवं प्रशासक सुमन सैन को पद से हटाने के आदेश जारी किए गए थे। इसके उपरांत जिला कलेक्टर लोकबंधु के आदेशानुसार निवर्तमान उप सरपंच जगदीश प्रसाद रैगर को ग्राम पंचायत देवलियाकला का प्रशासक नियुक्त किया गया।
कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान शिवराज सिंह सहित अनेक ग्रामीणों ने जगदीश प्रसाद रैगर का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा प्रशासनिक कार्य पारदर्शिता एवं जनहित को प्राथमिकता देते हुए संपादित किए जाएंगे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *