सीएलजी बैठक में सुरक्षा व शांति पर मंथनएएसपी राजेश कुमार व डीएसपी कृष्ण कुमार यादव की मौजूदगी में हुई बैठक

सीएलजी बैठक में सुरक्षा व शांति पर मंथनएएसपी राजेश कुमार व डीएसपी कृष्ण कुमार यादव की मौजूदगी में हुई बैठक
Spread the love

सीएलजी बैठक में सुरक्षा व शांति पर मंथन
एएसपी राजेश कुमार व डीएसपी कृष्ण कुमार यादव की मौजूदगी में हुई बैठक

नसीराबाद (अनिल लोहरे) सिटी थाना परिसर में आयोजित कम्युनिटी लाइजन ग्रुप (सीएलजी) की बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान सिटी थाना प्रभारी करण सिंह खंगारोत सहित पुलिस अधिकारी, सीएलजी सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक में शहर की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, आगामी त्योहारों एवं सार्वजनिक आयोजनों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने क्षेत्र की समस्याओं, यातायात व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस-जन सहयोग को लेकर सुझाव लिए।
अधिकारियों ने साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, बीट पुलिसिंग को सशक्त बनाने, नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई तथा असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय, संवाद एवं विश्वास ही प्रभावी कानून-व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सभी सीएलजी सदस्यों ने पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
बैठक में अजय गौड़, ओम प्रकाश प्रजापत, विजय कुमार मेहरा, असलम सदार (अधिवक्ता), नवाब कुरैशी, कांग्रेस अध्यक्ष योगेश परिहार, दिनेश बोहरा, जयराज, लखन, मुकेश मित्तल सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *