राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
डिजिटल युग में व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए, कुलपति प्रो. आनंद भालेराव की प्रेरणा से राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) अनुभाग द्वारा “डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 (DPDP Act, 2023) एवं डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण नियम, 2025 (DPDP Rules, 2025)” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं मुख्य प्रस्तुतिकरण सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी अनुभाग के प्रभारी श्री चत्तर सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 तथा डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण नियम, 2025 के प्रमुख प्रावधानों, व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा, डेटा प्रोसेसिंग में पारदर्शिता, कार्यालयीन कार्यों में डेटा संरक्षण के महत्व तथा डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
कुलपति प्रो. आनंद भालेराव ने कहा कि राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ज्ञान, कौशल एवं क्षमता विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रशिक्षण, कार्यशालाओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों से प्राप्त ज्ञान प्रतिभागियों के दैनिक कार्यों में उपयोगी सिद्ध होगा तथा विश्वविद्यालय की कार्यसंस्कृति को और अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं उत्कृष्ट बनाने में योगदान देगा।
इस जागरूकता कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 50 से आधिक गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. कोत्रय्या अगाडी (लाइब्रेरियन), श्री एम.के. भोमिया (उप कुलसचिव), श्री गौरव शर्मा (सहायक कुलसचिव) आदि उपस्थित रहे।
कार्यशला के उपरांत एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।