अजमेर में जिला कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आयोजितनवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ, संगठन मजबूती पर जोर

अजमेर में जिला कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आयोजितनवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ, संगठन मजबूती पर जोर
Spread the love

अजमेर में जिला कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आयोजित
नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ, संगठन मजबूती पर जोर
अजमेर (अनिल लोहरे) अजमेर स्थित होटल मेरवाड़ा एस्टेट में किशनगढ़ विधायक एवं अजमेर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक में जिला प्रभारी चेतन डूडी, पूर्व मंत्री रघु शर्मा, आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, नसीराबाद से कांग्रेस प्रत्याशी रहे शिवप्रकाश गुर्जर तथा पूर्व देहात जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ सहित देहात कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर पद की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संगठन में नई ऊर्जा एवं सक्रियता लाने का आह्वान किया गया।
बैठक में जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने, आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आगामी चुनावों को लेकर रणनीति एवं संगठन विस्तार पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *