प्राविधिक शिक्षा निदेशक ने ली बैठक

Spread the love

प्राविधिक शिक्षा निदेशक ने ली बैठक

अजमेर, 29 जुलाई। माखुपुरा स्थित प्राविधिक शिक्षा, क्षेत्रीय कार्यालय में श्री मुनीष कुमार शर्मा, निदेशक (प्रशिक्षण), कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग एवम् प्राविधिक शिक्षा निदेशालय, जोधपुर द्वारा संभाग के समस्त अधिकारियों की बैठक ली गई साथ ही साथ वीसी के माध्यम से संभाग के समस्त संस्थानों के संस्था प्रधानों को आईटीआई के विकास एवं अधिकाधिक प्रवेश हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

निदेशक शर्मा के अजमेर प्रथम आगमन पर संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण) श्री आर.पी. मीणा, उपनिदेशक (प्रशिक्षण) के.एम. जांगिड, सहायक निदेशक (प्रशिक्षण) शैलेन्द्र माथुर एवम् अधीक्षक जेल श्री शिरीष शर्मा सहित समस्त कार्मिकों ने उनका स्वागत किया। आईएमसी संस्थानों में आईएमसी की सीटों पर प्रवेश हेतु निदेशक प्राविधिक शिक्षा द्वारा अभिप्रेरित किया गया। वहीं संभाग के समस्त संस्थानों में संसाधनों के विकास के साथ-साथ प्रशिक्षण महानिदेशालय, नई दिल्ली द्वारा संबंधन करवाये जाने के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

मुनीष कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश में कौशल विकास की अलख जागृत करना है। उन्होनें कहा कि निदेशक पद पर कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही राज्य में कौशल विकास में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की भूमिका श्रेष्ठ प्रेरित करना उनका प्रथम लक्ष्य है। शत-प्रतिशत प्रवेश के लिए अनुभव साझा किए गए।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *