एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इंडिया (असमनी)राजस्थान इकाई का गठन, गोपाल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष और विजय पाराशर उपाध्यक्ष मनोनीत
एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इंडिया (असमनी)राजस्थान इकाई का गठन, गोपाल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष और विजय पाराशर उपाध्यक्ष मनोनीत
जयपुर। एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इंडिया (असमनी) राजस्थान इकाई की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सोमवार को आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में संगठन के विस्तार, सुदृढ़ीकरण एवं छोटे-मध्यम समाचार पत्रों के हितों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने नई कार्यकारिणी का मनोनयन किया, जिसका कार्यकाल जनवरी 2027 तक रहेगा।
बैठक में संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले तक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी संभागों से सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि संगठन की गतिविधियों का विस्तार करने के साथ ही लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों तथा पत्रकारों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जा सके।
बैठक में संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों तथा पत्रकारिता से जुड़े समसामयिक विषयों पर आधारित स्मारिका प्रकाशित करने का भी निर्णय लिया गया। इसके साथ ही प्रदेशभर के सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शीघ्र ही राज्य स्तरीय पत्रकार अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि असमनी पत्रकारों एवं लघु-मध्यम समाचार पत्रों के हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है। नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा प्रदेशभर में सदस्यता अभियान एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान की जाएगी।
नई प्रदेश कार्यकारिणी
प्रदेश अध्यक्ष: गोपाल गुप्ता
प्रदेश उपाध्यक्ष: अमृता मौर्य (जयपुर), अशोक सिंघल (भरतपुर), बाबूलाल सोनी (उदयपुर), पीयूष पुरोहित (बीकानेर), मदनलाल शर्मा (जोधपुर), विजय पाराशर (अजमेर) एवं रूपेश टिंकर (कोटा)।
महामंत्री: पुरुषोत्तम शर्मा
प्रदेश सचिव: राकेश जाजोरिया (जयपुर), अजय शर्मा (भरतपुर), आनंद जोशी (बीकानेर), रंजन दैया (जोधपुर), अनुराग जैन (अजमेर) एवं भरत सिंह चौहान (कोटा)।
संगठन मंत्री: अजय नागर एवं ओमवीर भार्गव
कोषाध्यक्ष: दीपक अग्रवाल
प्रचार मंत्री: कमल शर्मा
विधिक सलाहकार: भानुराज टांक
कार्यकारिणी सदस्य: गोपाल व्यास, हर्षित गुप्ता, छगन तिवारी, नंदू श्री मंत्री एवं सुरेश पाण्डेय।
सलाहकार मंडल: गुलाब बत्रा, अशोक चतुर्वेदी, आशा पटेल, राजेन्द्र राज, पीयूष कुलश्रेष्ठ एवं अनन्त शर्मा।
बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन को अधिक प्रभावी, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी समय में जिला स्तर तक संगठन की इकाइयों का विस्तार करने का निर्णय लिया गया, ताकि छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों की समस्याओं एवं उनकी आवाज को मजबूती के साथ शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जा सके।