अखिल भारतीय बैरवा महासभा: अजमेर जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री और तहसील कार्यकारिणी के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

अखिल भारतीय बैरवा महासभा: अजमेर जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री और तहसील कार्यकारिणी के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
Spread the love

अखिल भारतीय बैरवा महासभा: अजमेर जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री और तहसील कार्यकारिणी के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

हंसराज खारोल कुशायता पत्रकार

कुशायता। अखिल भारतीय बैरवा महासभा जिला अजमेर के संगठनात्मक चुनाव के तहत जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, तहसील अध्यक्ष और तहसील महामंत्री पदों के लिए नामांकन पत्र वितरण व जमा करने का कार्य केकड़ी स्थित प्रेम मैरिज गार्डन में उत्साहपूर्वक प्रारंभ हुआ।
अजमेर संभाग चुनाव अधिकारी श्याम लाल बैरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन कुल 7 नामांकन पत्र वितरित किए गए। इनमें जिलाध्यक्ष पद के लिए 2, जिला महामंत्री पद के लिए 1, तहसील अध्यक्ष पद के लिए 3 तथा तहसील महामंत्री पद के लिए 1 नामांकन पत्र शामिल है।
पहले ही दिन जमा हुए 5 नामांकन
नामांकन बिक्री के साथ ही उम्मीदवारों में भारी उत्साह देखने को मिला। पहले दिन कुल 5 नामांकन पत्र भरकर जमा भी करवा दिए गए। जमा हुए पत्रों में:
जिलाध्यक्ष: 1 नामांकन
जिला महामंत्री: 1 नामांकन
केकड़ी तहसील अध्यक्ष: 1 नामांकन
सरवाड़ तहसील अध्यक्ष: 1 नामांकन
सरवाड़ तहसील महामंत्री: 1 नामांकन
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला चुनाव अधिकारी डॉ. राम दयाल बैरवा, सहायक आचार्य सावंतराम बैरवा, श्योजी राम बैरवा, राम चंद्र बैरवा तथा मेवा लाल बैरवा रमेश बैरवा महावीर बैरवा सीताराम बैरवा साथ ही मीडिया प्रभारी शंकर लाल बैरवा सहित अन्य समाज बंधुओं ने अपनी चुनावी सेवाएं दीं।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *