बामणिया बालाजी धाम में सहस्त्र जलधारा का आयोजन, भव्य सजावट ने मोहा भक्तों का मन

बामणिया बालाजी धाम में सहस्त्र जलधारा का आयोजन, भव्य सजावट ने मोहा भक्तों का मन
Spread the love

बामणिया बालाजी धाम में सहस्त्र जलधारा का आयोजन, भव्य सजावट ने मोहा भक्तों का मन

नसीराबाद।(अनिल लोहरे) क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर स्थित शिव मंदिर में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। नसीराबाद के भक्त संजय गर्ग, सचिन गर्ग एवं चिन्टू गर्ग (बर्तन वाले) द्वारा यहां भव्य सहस्त्र जलधारा अभिषेक का आयोजन किया गया।
मन्दिर के पुजारी राजकुमार एवं मुकेश वैष्णव ने बताया कि इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को दिल्ली और जयपुर से मंगवाए गए रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। साथ ही शिवलिंग एवं नन्दी के साथ विशेष झांकी तैयार की गई, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शनिवार को बालाजी के दर्शन करने पहुंचे भक्तगण इस मनोहारी सजावट और झांकी को देखकर भावविभोर हो गए। कार्यक्रम में नसीराबाद पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने भी सहभागिता निभाई और सहस्त्र जलधारा में शामिल होकर भगवान शिव के दर्शन किए तथा आयोजन की सराहना की।
सहस्त्र जलधारा अभिषेक का विधिवत आयोजन पंडित आचार्य पवन दाधीच एवं अन्य विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया गया।
शाम के समय कमल एंड पार्टी, नसीराबाद द्वारा शिव महिमा के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का समापन भगवान भोलेनाथ की भव्य महाआरती के साथ हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *