निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस अलर्ट: किशनगढ़ नगर परिषद के 60 वार्डों के लिए प्रभारी व सहप्रभारी नियुक्त
निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस अलर्ट: किशनगढ़ नगर परिषद के 60 वार्डों के लिए प्रभारी व सहप्रभारी नियुक्त
किशनगढ़ (अजमेर)।
जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर ग्रामीण ने किशनगढ़ नगर परिषद के आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों और संगठनात्मक रणनीतिक मजबूती को लेकर बड़ा कदम उठाया है। विधायक एवं जिलाध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी के निर्देशों के तहत संगठन महासचिव किशन लाल गहलोत ने नगर परिषद के सभी 60 वार्डों के लिए वार्ड प्रभारी एवं सहप्रभारी की आधिकारिक नियुक्तियां जारी की हैं।
संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार वार्ड 1 से 4 में जगदीश जीनगर को प्रभारी व राजीव चुंडीवाल को सहप्रभारी, वार्ड 5 से 8 में नसीम अहमद को प्रभारी व श्रीराम गोड़ेश्वर को सहप्रभारी, वार्ड 9 से 12 में राधेश्याम वैष्णव को प्रभारी व रामेश्वर सोलंकी को सहप्रभारी, वार्ड 13 से 16 में महेंद्र यादव को प्रभारी व महेश शर्मा को सहप्रभारी तथा वार्ड 17 से 20 में मोहम्मद तक्की को प्रभारी व मनमोहन शर्मा को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में वार्ड 21 से 24 के लिए मनीष कौशिक प्रभारी व राकेश इनाणी सहप्रभारी, वार्ड 25 से 28 के लिए विश्राम चौधरी प्रभारी व मदन मेघवाल सहप्रभारी, वार्ड 29 से 32 के लिए राहुल चौरडिया प्रभारी व महेश रामचंदानी सहप्रभारी, वार्ड 33 से 36 के लिए दीपक खटाना प्रभारी व नासिर हुसैन सहप्रभारी तथा वार्ड 37 से 40 के लिए हमीदा बानो प्रभारी व धर्मवीर गीड सहप्रभारी रहेंगे। इसके अलावा वार्ड 41 से 44 में रामस्वरूप भडाना को प्रभारी व देवकीनंदन लखोटिया को सहप्रभारी, वार्ड 45 से 48 में अरविन्द मोदी को प्रभारी व सुरेन्द्र राजपुरोहित को सहप्रभारी, वार्ड 49 से 52 में सुभाष सेठी को प्रभारी व मूलचंद शर्मा को सहप्रभारी, वार्ड 53 से 56 में जगदीप गुर्जर को प्रभारी व गणेश आचार्य को सहप्रभारी तथा वार्ड 57 से 60 में मदन जाजोरिया को प्रभारी व गिरिराज गुर्जर को सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला संगठन महासचिव किशन लाल गहलोत ने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। उन्होंने सभी नवनियुक्त प्रभारियों और सहप्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए बैठकों का आयोजन करें और वार्डों की धरातलीय स्थिति व रणनीतिक रिपोर्ट 20 अगस्त तक अनिवार्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर ग्रामीण कार्यालय में प्रस्तुत करें। इन बैठकों में संबंधित ब्लॉक अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष की उपस्थिति भी अनिवार्य की गई है।