छावनी परिषद नसीराबाद में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवससीईओ मोहम्मद साकिब आलम ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

छावनी परिषद नसीराबाद में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवससीईओ मोहम्मद साकिब आलम ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
Spread the love

छावनी परिषद नसीराबाद में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
सीईओ मोहम्मद साकिब आलम ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
नसीराबाद (अनिल लोहरे)छावनी परिषद नसीराबाद में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में छावनी परिषद के सीईओ मोहम्मद साकिब आलम ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सीईओ मोहम्मद साकिब आलम ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देश का भविष्य बच्चों के हाथों में है और उन्हें शिक्षा के साथ राष्ट्रप्रेम एवं जिम्मेदारी की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम में मनोनीत सदस्य सुशील जी गदिया सहित छावनी परिषद के अधिकारी,विश्वेंद्र सिंह प्रवीण यादव संजय कुमार सतीश कुमार आकाश कुमार कपिल मेहरा अन्य कर्मचारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह स्थल को तिरंगे रंगों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *