अजमेर जिला परिषद में सीईओ राम प्रकाश ने किया ध्वजारोहण

अजमेर जिला परिषद में सीईओ राम प्रकाश ने किया ध्वजारोहण
Spread the love

अजमेर जिला परिषद में सीईओ राम प्रकाश ने किया ध्वजारोहण
अजमेर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला परिषद अजमेर में प्रातः 8:30 बजे मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राम प्रकाश आईएएस ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के दौरान जिला परिषद के अधीन शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजीविका, उद्यान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा पंचायतीराज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
सीईओ राम प्रकाश ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देश एवं समाज के विकास में अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का माहौल बना रहा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *