जिला कलक्टर लोक बन्धु का राज्य स्तर पर सम्मान

जिला कलक्टर लोक बन्धु का राज्य स्तर पर सम्मान
Spread the love

जिला कलक्टर लोक बन्धु का राज्य स्तर पर सम्मान

अजमेर, 15 अगस्त। स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर लोक बन्धु को माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा प्रशंसनीय राज्य सेवा एवं कुशल कार्य निष्पादन के लिए योग्यता प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने जिले में अपने कार्यकाल के दौरान जनकल्याण एवं प्रशासनिक सुधारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। दिव्यांगजनों को पात्रतानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए विशेष सर्वेक्षण एवं अभियान चलाकर एक हजार से अधिक दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए गए।

इसी प्रकार सरकारी भूमि, जल निकायों, मंदिर माफी भूमि एवं कैचमेंट क्षेत्रों से जुड़े भूमि विवादों के निस्तारण के साथ सरकारी एवं वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान संचालित किए गए। मातृ-शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए बच्चों में कुपोषण तथा बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की पहचान, पोषण, सप्लीमेंटेशन और नियमित फॉलोअप पर केंद्रित विशेष मुहिम भी संचालित की गई। इन प्रयासों से जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति मिली।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *