डॉ. विनायक गौड़ का संभागीय स्तर पर सम्मान, उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

डॉ. विनायक गौड़ का संभागीय स्तर पर सम्मान, उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र
Spread the love

डॉ. विनायक गौड़ का संभागीय स्तर पर सम्मान, उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र
नसीराबाद। (अनिल लोहरे)राजकीय सामान्य चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनायक गौड़ का उत्कृष्ट कार्य, कुशल नेतृत्व एवं दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के लिए अजमेर संभाग के संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।
संभागीय स्तर पर मिले इस सम्मान को डॉ. गौड़ के उत्कृष्ट स्वास्थ्य नेतृत्व, चिकित्सा सेवाओं के प्रति समर्पण एवं प्रशासनिक कुशलता का प्रमाण बताया गया। सम्मान मिलने पर चिकित्सालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने डॉ. विनायक गौड़ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों ने कहा कि डॉ. गौड़ के कुशल मार्गदर्शन में राजकीय सामान्य चिकित्सालय की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर बेहतर दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *