मिशन कंपाउंड में आवारा पशुओं का आतंक, पिता-पुत्री पर गाय ने किया हमला
मिशन कंपाउंड में आवारा पशुओं का आतंक, पिता-पुत्री पर गाय ने किया हमला
नसीराबाद। (अनिल लोहरे)मिशन कंपाउंड क्षेत्र में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या अब गंभीर सुरक्षा चिंता बनती जा रही है। शुक्रवार सुबह बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे डॉ. नरेन्द्र पाल पर गाय ने अचानक हमला कर दिया। टक्कर से डॉ. पाल और उनकी बेटी नाले में जा गिरे और दोनों को चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में रोष फैल गया। सुभाष, सुमित मित्तल, मनीष मित्तल, महमूद, बाबा फेड्रिक, शुभम माहेश्वरी व नवीन खंडेलवाल सहित नागरिकों ने छावनी परिषद कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में हजारों स्कूली बच्चों की आवाजाही रहती है, ऐसे में आवारा पशुओं से बड़ा हादसा हो सकता है। नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर आवारा पशुओं को हटाने और बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की मांग की।