देरांठू में सेटलमेंट को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापनकिसानों के रकबे में कमी और रिकॉर्ड-नक्शों में बदलाव का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

देरांठू में सेटलमेंट को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापनकिसानों के रकबे में कमी और रिकॉर्ड-नक्शों में बदलाव का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
Spread the love

देरांठू में सेटलमेंट को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन
किसानों के रकबे में कमी और रिकॉर्ड-नक्शों में बदलाव का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

नसीराबाद (अनिल लोहरे) सेटलमेंट प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर देरांठू के ग्रामीणों ने शुक्रवार को नसीराबाद उपखंड अधिकारी कल्पित शिवरण को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि नई नकलों में कई किसानों की जमीन का रकबा 2 बिस्वा से लेकर डेढ़ बीघा तक कम दर्शाया गया है।
ग्रामीणों ने पुराने राजस्व रिकॉर्ड, जमाबंदी और नक्शों से मिलान कर जांच कराने तथा सेटलमेंट कार्य को पारदर्शी तरीके से कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। मामले को लेकर गांव में राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *