नसीराबाद नगरपालिका चुनाव: आदर्श आचार संहिता लागूप्रशासन ने राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों, मतदाताओं एवं मीडिया से सहयोग की अपील की

Spread the love

नसीराबाद नगरपालिका चुनाव: आदर्श आचार संहिता लागू
प्रशासन ने राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों, मतदाताओं एवं मीडिया से सहयोग की अपील की
नसीराबाद। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर द्वारा पत्र क्रमांक एफ. 4(1)(1)/नपा/रानिआ/2026/6722 दिनांक 19 अगस्त 2026 के माध्यम से नगरपालिका आम चुनाव अगस्त–सितम्बर 2026 के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होते ही नगरपालिका नसीराबाद क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है, जो चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी।
रिटर्निंग अधिकारी नसीराबाद ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों, मतदाताओं तथा मीडिया को आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का पालन करना आवश्यक होगा। प्रशासन की ओर से सभी संबंधित पक्षों से शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग की अपील की गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की प्रभावी रूप से पालना कराई जाएगी। साथ ही सभी राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों से निर्वाचन संबंधी नियमों का पालन करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *