सावन मास में ट्राम्बे स्टेशन स्थित महादेव मंदिर पर हुआ सुंदर सहस्त्रधारा आयोजन

सावन मास में ट्राम्बे स्टेशन स्थित महादेव मंदिर पर हुआ सुंदर सहस्त्रधारा आयोजन
Spread the love

सावन मास में ट्राम्बे स्टेशन स्थित महादेव मंदिर पर हुआ सुंदर सहस्त्रधारा आयोजन
समाज के युवा समाजसेवी लखन तमोली की पहल, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ
अजमेर। सावन मास के पावन अवसर पर ट्राम्बे स्टेशन स्थित महादेव मंदिर में समाज के युवा समाजसेवी लखन तमोली के द्वारा भव्य एवं श्रद्धापूर्ण सहस्त्रधारा आयोजन करवाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
सहस्त्रधारा के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधिवत पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने युवा समाजसेवी लखन तमोली की पहल की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। सावन मास में आयोजित इस सहस्त्रधारा से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव के दर्शन कर धर्मलाभ कमाने का सौभाग्य प्राप्त किया तथा आयोजन की सफलता के लिए आयोजक लखन तमोली का आभार व्यक्त किया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *