ठाकुरजी के जयकारों से गूंजा लक्ष्मी नारायण मंदिर, एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

ठाकुरजी के जयकारों से गूंजा लक्ष्मी नारायण मंदिर, एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Spread the love

ठाकुरजी के जयकारों से गूंजा लक्ष्मी नारायण मंदिर, एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

बिजयनगर (कमलेश वैष्णव)

बिजयनगर। श्रावण पुत्रदा एकादशी पर लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लगने लगीं और ठाकुरजी महाराज के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की तथा एकादशी व्रत कथा का श्रवण किया। दिनभर मंदिर में धार्मिक वातावरण बना रहा। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना की।इस अवसर पर पंडित महावीर शर्मा ने एकादशी पर्व की महिमा बताते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। श्रद्धा से सराबोर माहौल में श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाकर सुख-शांति की प्रार्थना की।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *