वार्ड 3 में गूंजा एकजुटता का संदेश, धनराज गुर्जर का हुआ भव्य स्वागत
वार्ड 3 में गूंजा एकजुटता का संदेश, धनराज गुर्जर का हुआ भव्य स्वागत
बिजयनगर(कमलेश वैष्णव)
गुलाबपुरा। वार्ड संख्या 3 में आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्डवासियों ने एकजुट होकर मतदान करने और साथ देने का भरोसा दिलाते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर एवं पूर्व उपाध्यक्ष सावर नाथ योगी का भव्य स्वागत किया।
इस दौरान वार्डवासियों ने क्षेत्र के विकास एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा करते हुए अपना समर्थन जताया। स्वागत से अभिभूत पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह और विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी के सहयोग से क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने का विश्वास दिलाया।