श्रावण की अंतिम प्रदोष पर शिवमय हुआ नसीराबाद, नागेश्वर महादेव मंदिर में वार्षिक सहस्त्रधारा का आयोजन

श्रावण की अंतिम प्रदोष पर शिवमय हुआ नसीराबाद, नागेश्वर महादेव मंदिर में वार्षिक सहस्त्रधारा का आयोजन
Spread the love

श्रावण की अंतिम प्रदोष पर शिवमय हुआ नसीराबाद, नागेश्वर महादेव मंदिर में वार्षिक सहस्त्रधारा का आयोजन

नसीराबाद (अनिल लोहरे)। श्रावण मास की अंतिम प्रदोष तिथि के पावन अवसर पर मंगलवार को नगर के धोबी मोहल्ला स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिष्ठित बूलचंदानी परिवार के सौजन्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली वार्षिक सहस्त्रधारा का भव्य आयोजन किया गया। वृंदावन से पधारे आचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री एवं पंडित धीरज शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ सहस्त्रधारा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाए। आयोजक पत्रकार योगेंद्र बूलचंदानी एवं उनके भाई योगेश कुमार के अनुसार सुबह सवा दस बजे से दोपहर एक बजे तक विधिवत पूजा-अर्चना हुई, इसके बाद दोपहर सवा एक बजे से शाम सवा पांच बजे तक सहस्त्रधारा का आयोजन किया गया। अनुष्ठान के समापन पर महाआरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन को लेकर नागेश्वर महादेव मंदिर को फूलों एवं आकर्षक विद्युत लड़ियों से सजाया गया, जिससे मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय नजर आया। इस धार्मिक आयोजन में पूर्व विधायक एवं पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह गुर्जर सहित नगर के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मी एवं विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और धर्मलाभ प्राप्त किया। इसी अवसर पर पंचायती गली, राज नारायण रोड स्थित शिवालय के निर्माण की वर्षगांठ पर भी सहस्त्रधारा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि दोनों स्थानों पर श्रावण मास की अंतिम प्रदोष तिथि पर प्रतिवर्ष धार्मिक अनुष्ठान एवं सहस्त्रधारा का आयोजन श्रद्धा और परंपरा के साथ किया जाता है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *