अजमेर ग्रामीण कार्यकर्ता संवाद में 5,000 से अधिक कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, निकाय चुनाव 2026 के लिए फूंका जीत का बिगुल
”भाजपा के कुशासन से जनता त्रस्त, एकजुट होकर राजस्थान की हर निकाय में बनाएंगे कांग्रेस का बोर्ड: विधायक डॉ. विकास चौधरी”
अजमेर ग्रामीण कार्यकर्ता संवाद में 5,000 से अधिक कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, निकाय चुनाव 2026 के लिए फूंका जीत का बिगुल
किशनगढ़/ अजमेर।
जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर ग्रामीण द्वारा आगामी निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर विधायक डॉ. विकास चौधरी के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशाल आयोजन में 5,000 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के अपार जनसैलाब ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान समूचा परिसर “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” और “विधायक डॉ. विकास चौधरी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं की यह अपार उपस्थिति यह स्पष्ट संदेश देती है कि वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है और आने वाले निकाय चुनावों में जिला अजमेर ग्रामीण सहित पूरे राजस्थान की सभी नगर निकायों में कांग्रेस अपना बोर्ड बनाएगी।
मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए विधायक डॉ. विकास चौधरी ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए कहा, “आज अजमेर ग्रामीण में 5,000 से अधिक कार्यकर्ताओं की यह ऐतिहासिक और ऊर्जावान उपस्थिति इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि राज्य की जनता और कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, वादाखिलाफी और विफलता से पूरी तरह त्रस्त हो चुके हैं। भाजपा ने केवल झूठे वादे किए हैं, जबकि धरातल पर विकास पूरी तरह ठप है। आगामी निकाय चुनाव 2026 में अजमेर जिला ग्रामीण ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान में कांग्रेस का परचम लहराएगा और सभी नगर निकायों में कांग्रेस के बोर्ड बनेंगे। मैं आप सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि आपसी मतभेदों को मिटाकर पूरी एकजुटता, निष्ठा और समर्पण के साथ मैदान में उतरें। हमारी अटूट एकता और संगठन की शक्ति ही भाजपा के कुशासन का करारा जवाब देगी। जन-जन तक कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाकर हमें प्रचंड विजय हासिल करनी है।”
कार्यक्रम में मौजूद अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। जिला सह प्रभारी रूबी खान ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह अद्भुत उत्साह साबित करता है कि जनता भाजपा से तंग आ चुकी है, अब हमें घर-घर जाकर संगठन को और मजबूत बनाना है। पूर्व मंत्री नसीम अख्तर ने कहा कि किशनगढ़ की धरा पर कार्यकर्ताओं का यह जनसैलाब परिवर्तन का स्पष्ट संकेत है और कांग्रेस की नीतियां ही आम जनता का वास्तविक भला कर सकती हैं। पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया ने जोर देकर कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हुआ है, पार्टी की जीत सुनिश्चित हुई है। पूर्व विधायक राम नारायण गुर्जर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा शासन में हर वर्ग परेशान है और कार्यकर्ताओं के इस अपार जोश से तय है कि अजमेर की सभी नगरपालिकाओं में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा।
इसके साथ ही लोकसभा प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस की सोच ही एकमात्र विकल्प है और कार्यकर्ताओं का यह उत्साह आगामी चुनावों में ऐतिहासिक जीत दिलाएगा। नसीराबाद कांग्रेस प्रत्याशी शिव प्रकाश गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार की विफलताओं से जनता ऊब चुकी है तथा अजमेर ग्रामीण का प्रत्येक कार्यकर्ता निकाय चुनाव में जीत के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। पीसीसी सदस्य सागर शर्मा ने कहा कि यह विशाल समागम भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ जनता का आक्रोश है और हम एकजुट होकर हर वार्ड में पार्टी को विजय दिलाएंगे। पीसीसी सदस्य वाजिद खान चीता ने कहा कि अजमेर की जनता अब बदलाव चाहती है और 5,000 से अधिक कार्यकर्ताओं की यह उपस्थिति हमारी अटूट एकता और आने वाली जीत का प्रतीक है। वहीं विधानसभा प्रभारी सीएम बधाला ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन ही हमारी असली ताकत है और अजमेर की हर निकाय पर कांग्रेस का परचम फहराने के लिए ब्लॉक, मंडल और नगर स्तर के कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं।
इस विशाल कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में विधायक डॉ. विकास चौधरी के साथ जिला सह प्रभारी रूबी खान, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, पूर्व विधायक राम नारायण गुर्जर, लोकसभा प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी, नसीराबाद कांग्रेस प्रत्याशी शिव प्रकाश गुर्जर, पीसीसी सदस्य सागर शर्मा, वाजिद खान चीता, विधानसभा प्रभारी सीएम बधाला सहित जिला पदाधिकारी, जिला कार्य समिति सदस्य, विभिन्न ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और 5,000 से अधिक कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।