संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Spread the love

संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
नसीराबाद, (अनिल लोहरे) श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, देराठू रोड नसीराबाद में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सत्र 2026-27 का आयोजन उत्साह एवं खेल भावना के साथ हुआ। प्रतियोगिता में जेठाना, बिजयनगर, भिनाय, सावर, हनुमान चौक नसीराबाद सहित विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के भैया-बहनों के लिए 100 से 3000 मीटर दौड़, बाधा दौड़, ऊंची-लंबी कूद, त्रिकूद, गोला, चक्का एवं भाला फेंक सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित हुईं। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
समापन अवसर पर संकुल प्रमुख शक्ति सिंह जी एवं प्रधानाचार्य राजेश जी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। शक्ति सिंह जी ने खिलाड़ियों को हार-जीत से निराश न होकर निरंतर प्रयास करते रहने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य ने सभी टीम प्रभारियों, प्रतिभागियों एवं आचार्य-दीदीयों का आभार व्यक्त किया।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *