राजस्थान अधिस्वीकृत पत्रकार संघ की एडवाइजरी बोर्ड की बैठक कल जयपुर में, प्रदेश के विभिन्न जिले से आयेगे प्रतिनिधि
राजस्थान अधिस्वीकृत पत्रकार संघ की एडवाइजरी बोर्ड की बैठक कल जयपुर में, प्रदेश के विभिन्न जिले से आयेगे प्रतिनिधि
जयपुर। प्रदेश मे राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान तथा पत्रकारिता क्षेत्र को निष्पक्ष व पत्रकारिता को मजबूत करने के लिए प्रदेश स्तर पर
राजस्थान अधिस्वीकृत पत्रकार संघ की संविधान सभा एवं एडवाइजरी बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को दोपहर 1 बजे टोडरमल स्मारक भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार प्रवीणचंद छावड़ा करेंगे। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, संविधान को अंतिम रूप देने तथा संगठन को विधिवत स्वरूप प्रदान करने से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
संगठन के संयोजक डा. अखिल बंसल ने बताया कि राजस्थान के अधिस्वीकृत एवं मान्यता प्राप्त पत्रकारों के हितों, सम्मान, अधिकारों तथा पत्रकारिता की गरिमा की रक्षा के उद्देश्य से गठित इस संगठन को मजबूत एवं सुव्यवस्थित स्वरूप देने की दिशा में यह बैठक महत्वपूर्ण होगी।
उन्होंने बताया कि बैठक में राजस्थान अधिस्वीकृत पत्रकार संघ के संविधान के अंतिम प्रारूप पर विस्तृत विचार-विमर्श कर उसका अनुमोदन किया जाएगा। संविधान में संगठन के उद्देश्यों, सदस्यता, पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों, एडवाइजरी बोर्ड, कार्यसमिति तथा जिला स्तर पर संगठनात्मक ढांचे सहित विभिन्न प्रावधानों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
बैठक में संगठन के पंजीयन की विधिवत कार्यवाही प्रारंभ करने, आवश्यक दस्तावेज तैयार करने तथा पंजीयन के स्वरूप एवं प्रक्रिया पर भी निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही संगठन की कार्यसमिति के गठन एवं पदाधिकारियों के मनोनयन से संबंधित प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा।
डा. बंसल ने बताया कि संगठन को केवल एक औपचारिक संस्था के रूप में नहीं, बल्कि प्रदेश के अधिस्वीकृत पत्रकारों के साझे मंच और मजबूत प्रतिनिधि संगठन के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन पत्रकारों की समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाने, उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा करने तथा पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक पहल करने के लिए कार्य करेगा।
बैठक में एडवाइजरी बोर्ड एवं संविधान सभा के लगभग 31 सदस्य शामिल होंगे। संविधान सभा के सदस्यों द्वारा संविधान पर विचार एवं अनुमोदन के साथ संगठन की भावी दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए जाएंगे।
*संविधान सभा में यह सदस्य भाग लेगे
एडवाइजरी बोर्ड
1.श्री भरत कुमार मिश्रा ‘प्राची’, जयपुर
2.श्री रामानंद शर्मा, झुंझुनूं
3.श्री अनिल माहेश्वरी, अजमेर
4.डा. अखिल बंसल, जयपुर
5.श्री नरेन्द्र कुमार लोढा, जोधपुर
*सदस्य संविधान सभा*
1.श्री फारुक आफरीदी, जयपुर
2.श्री संजय सैनी, जयपुर
3.श्री राकेश शर्मा, जयपुर
4.श्री सुरेश पारीक, जोधपुर
5.श्री अकलेश जैन, अजमेर
6.श्री पवन वर्मा, झुंझुनूं
7.श्री तरुण जैन, जयपुर
8.श्री रामस्वरूप सैन, चाकसू
9.श्रीमती हेमलता गुप्ता, जयपुर
10.श्री पवन शर्मा चुरू
11.श्री दिनेश सिंघल, गंगापुर सिटी
12. श्री प्रेमदत्त मिश्रा, व्यावर
13. डा. रशिका महर्षि, अजमेर
14. श्री अशोक शर्मा, जयपुर
15. श्री रामप्रकाश तिवारी, धौलपुर
16. श्री राजेन्द्र शर्मा, पाली
17. श्रीधर्मेन्द्र सोनी, जोधपुर
18. श्री भगवाना राम सारस्वत, अनूपगढ
19. श्री राकेश शर्मा, स. माधोपुर
20.श्री गोपाल प्रभाकर, जयपुर
21. श्री प्रकाश जांगिड़, अजमेर
22. श्री मोहन रत्नेश, जोधपुर
23. श्री विजयकुमार पारासर, अजमेर
24. श्री राकेश शर्मा राजदीप, उदयपुर
25. अब्दुल अलीम, कोटा
26. श्री शरद व्यास, जैसलमेर
27. श्री मुकेश मीणा, जयपुर