अलवर जिला परिषद का कारनामा, नये एसी खरीद सकते थे पर मरम्मत के नाम पर बिल 2.60 लाख रुपए उठाने लगे

Spread the love

अलवर जिला परिषद का कारनामा, नये एसी खरीद सकते थे पर मरम्मत के नाम पर बिल 2.60 लाख रुपए उठाने लगे

भष्ट्राचार भी ऐसा की मानो जिंदा मखी निगल जाए जी हा एसा ही कारनामा राजस्थान मे सामने या है जहाँ अलवर जिला परिषद में एयर कंडीशनर (एसी) की रिपेयरिंग और सर्विसिंग के नाम पर करीब 2.60 लाख रुपए के भुगतान उठाने की प्रक्रिया की गयी । तत्कालीन सीईओ सालुखे गौरव रविंद्र के कक्ष समेत विभिन्न अधिकारियों के कक्षों में लगे एसी के नाम पर लोहिया का तिबारा की एक फर्म के पांच बिल जुलाई की अलग-अलग तारीखों में प्रस्तुत किए गए। शाखा लिपिक ने मेवात योजना के प्रशासनिक मद से राशि जारी करने का प्रस्ताव रखते हुए पत्रावली तैयार की थी। खास बात यह है कि 2.60 लाख रुपए की राशि में छह से अधिक नए एयर कंडीशनर खरीदे जा सकते हैं। हालांकि, उच्च अधिकारियों के सामने मामला आने के बाद फिलहाल भुगतान पर रोक लगा दी गई है। खास बात है जिला परिषद मे उन अधिकारियो के नाम व कक्ष भी शामिल है जिन के कक्ष मे वेतनमान के अनुसार एसी नही लगाया जा सकता

पांच बिल बनाएः दस्तावेजों के अनुसार, तीन जुलाई के बिल क्रमांक 223 में 37,200 रुपए,

TOTAL: 2.00 lakh

चार जुलाई के बिल क्रमांक 224 में 38 हजार रुपए, इसी तारीख के बिल क्रमांक 225 में 63,870 रुपए, 30 जुलाई के बिल क्रमांक 237 में 60,870 रुपए और बिल क्रमांक 238 में 59,710 रुपए का भुगतान प्रस्तावित था। पांचों बिलों की कुल राशि 2,59,650 रुपए है।

दस्तावेजों में मीटिंग हॉल, परियोजना अधिकारी कक्ष, लेखा अधिकारी कक्ष, पीए रूम और सीईओ कक्ष के एसी की रिपेयरिंग व सर्विसिंग दर्शाई गई है। अधिकारियों ने पत्रावली पर आवश्यक जानकारी मांगी। दस्तावेजों की जांच के बाद भुगतान प्रक्रिया रोक दी गई। खास बात यह है कि बिल तत्कालीन सीईओ के तबादले से महज चार दिन पहले भुगतान के लिए प्रस्तुत किए गए थे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *