अजमेर उत्तर में एडीएम शहर प्रवीण कुमार एवं तहसीलदार पूजा यादव के निर्देशन में स्वीप टीम ने
मतदाता जागरूकता गतिविधि आयोजित
अजमेर, 29 अगस्त। अजमेर उत्तर में एडीएम शहर प्रवीण कुमार एवं तहसीलदार पूजा यादव के निर्देशन में स्वीप टीम ने नगर निकाय आम चुनाव हेतु अजमेर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को स्वीप टीम द्वारा पुलिस थाना साइबर अपराध, पुलिस लाइन में सम्पर्क किया गया। नगर निकाय आम चुनाव में सभी को शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलवाई गई। पाँच मिनट वोट के तथा पाँच वर्ष विकास का संदेश दिया गया। पुलिस उप अधीक्षक श्री शमशेर खाँ के नेतृत्व में उपस्थित महिपाल सिंह, हितेन्द्र, हेमलता, जितेन्द्र, हेमन्त आदि स्टाफ ने आगामी 11 सितम्बर को मतदान अवश्य करने का संकल्प लिया। इसके अलावा सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में एक सेल्फी लोकतंत्र के नाम गतिविधि का आयोजन किया गया। इसमें सभी नव मतदाताओं ने अपनी सेल्फी के साथ मेरी सेल्फी मेरा वोट का संदेश दिया।