स्वच्छता से ही गांवों का विकास संभव : दिशी शर्माकडेल में प्लास्टिक कचरा मुक्त राजस्थान अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम, 520 विद्यार्थियों ने निकाली रैली

स्वच्छता से ही गांवों का विकास संभव : दिशी शर्माकडेल में प्लास्टिक कचरा मुक्त राजस्थान अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम, 520 विद्यार्थियों ने निकाली रैली
Spread the love

स्वच्छता से ही गांवों का विकास संभव : दिशी शर्मा
कडेल में प्लास्टिक कचरा मुक्त राजस्थान अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम, 520 विद्यार्थियों ने निकाली रैली

अजमेर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे प्लास्टिक कचरा मुक्त राजस्थान अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत कडेल में जिला स्तरीय जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर दिशी शर्मा ने कहा कि गांवों के समग्र विकास के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है। उन्होंने प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए व्यवहार परिवर्तन, कचरा पृथक्करण और प्लास्टिक के कम से कम उपयोग को जन-आंदोलन बनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही गांवों को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कडेल की प्रशासक लक्ष्मी कंवर मंझेवला ने ग्राम पंचायत में चल रहे स्वच्छता कार्यों की जानकारी दी तथा पंचायत द्वारा प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिंह मंझेवाला ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों एवं इसके रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। वहीं राजकीय विद्यालय में प्लास्टिक मुक्त अभियान से संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों को प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई तथा ग्रामीण जन एवं विद्यालय के बच्चों को कपड़े के थैले वितरित किए गए।
इस अवसर पर ग्राम कडेल के विद्यालय के 520 छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए जन-जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इसके उपयोग को कम करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण के विकास अधिकारी शिवदान सिंह, सहायक अभियंता एवं प्रभारी अधिकारी अविनाश तायल
विजेन्द्र सिंह राठौड़, जिला परियोजना समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तथा, राजकीय विद्यालय कडेल के प्रधानाचार्य शंकर सिंह राठौड़, पूर्व सरपंच धनश्याम सिह राठौड, सहायक विकास अधिकारी
श्याम सुंदर चाचावा सहित ग्राम पंचायत कडेल के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कीर्ति शर्मा एवं रहमानवली ने किया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *