शाहपुरा नगरपालिका चुनावी शंखनाद।

शाहपुरा नगरपालिका चुनावी शंखनाद।
Spread the love

28 प्रत्याशियों ने वापस लिए नामांकन 35 वार्डों में 110 प्रत्याशी चुनाव मैदान में।

सर्वाधिक प्रत्याशी 2 वार्डो में, 10 वार्डों में भाजपा – कांग्रेस प्रत्याशियों का सीधा मुकाबला

390 जेन-जी (युवा) मतदाता पहली बार करेंगे मतदान:
38 निर्दलीयों ने ठोकी ताल, भाजपा – कांग्रेस बिगड़ेंगे समीकरण।

नामांकन वापस लेने वालों का किया स्वागत

शाहपुरा 3.9 राजेंद्र पाराशर। नगर पालिका चुनाव 2026 के तहत नामांकन वापिस लेने के अंतिम दिन में कई अभ्यार्थियों रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार के सामने पेश होकर अपने नामांकन वापिस लिए। अधिकारी सिनसिनवार बताया कि 2 व 3 सितंबर को नामांकन वापसी के दो दिनों में 28 प्रत्याशियों ने निर्वाचन कार्यालय पहुंच कर अपने नामांकन वापिस लिए। अब नगर के 35 वार्डो में फाइनल 110 प्रत्याशी चुनाव में भाग लेंगे। सर्वाधिक प्रत्याशी वार्ड नंबर 14 और 26 में 5-5 रहें। वहीं वार्ड 2,6,7,9,10,15,19,22,31,32 कुल 10 वार्डों में दो-दो कैंडिडेट रहें।
शुक्रवार को चुनाव चिह्नों का आवंटन: अधिकारी सिनसिनवार ने बताया कि कल दिनांक 4 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। चुनाव चिह्न आवंटन के समय समस्त वार्डों के समस्त प्रत्याशियों को उपस्थित रहने को कहा गया।
35 वार्डो में 20 पूर्व पार्षद फिर मैदान में:- 2026 के पालिका चुनाव इस बार कुछ खास होने जा रहे है। 35 वार्डो में अबकी बार भाजपा, कांग्रेस एवं निर्दलीय रह चुके 20 अनुभवी पूर्व पार्षद मैदान में उतरे है। इसी के साथ भाजपा ने 12, कांग्रेस ने 11 महिला प्रत्याशियों को प्रत्याशी बनाया।
कांग्रेस के कुल 10 पूर्व पार्षद:- वार्ड 6 से कांग्रेस के नमन ओझा पूर्व पार्षद व पालिका उपाध्यक्ष रहते 2 (दूसरी) बार, वार्ड 8 से मधु सर्वा, 10 से रचना मिश्रा, 14 से जसमेंद्र सिंह चौहान, 21 से रुकसाना बानू, 23 से पालिका उपाध्यक्ष रह चुकी मधु पौंड्रिक, 25 से ओम सेन दूसरी बार चुनाव में भाग ले रहे है। वहीं 26 वार्ड से मोहम्मद इशाक खां कायमखानी 3 बार भाग ले रहे है। कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष रमेश सेन 5वीं बार मैदान में डटे है। वहीं कांग्रेस नगर के पूर्व अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल भी मैदान में उतरे है।
भाजपा से 6 पूर्व पार्षद: भाजपा के पूर्व पार्षद स्वराज सिंह शेखावत जो वार्ड 6 के प्रत्याशी है 4 (चौथी बार) पार्षद के चुनाव मैदान में उतरे है। वहीं वार्ड 10 से राजेश सोलंकी, 16 से रमेश मारू, 19 से पूजा कोली, 24 से गोपाल घुसर, 25 से मोहन गुर्जर, 30 से ज्ञान चंद धाकड़ दूसरी बार चुनाव में भाग ले रहे है। पार्टी से टिकिट नहीं मिलने से नाराज 4 बार पार्षद रह चुके हमीद खां कायमखानी 5वीं बार, योगेश पारीक भी इस दौड़ में शामिल हुए है।
इधर भाजपा में दो पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधि व राजेंद्र बोहरा तथा नगर उपाध्यक्ष रह चुके सीताराम बैरवा भी चुनाव में उतरे है।

38 निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण: विभिन्न वार्डो से 38 निर्दलीय प्रत्याशी जिसमें सबीना, सलमा बानू, रजाक मोहम्मद, चांद मोहम्मद, मोइनुद्दीन, यूसुफ मोहम्मद, दीक्षा मिश्रा, साइना रंगरेज, जगदीश सिंह गाचा, योगेश व्यास, सरला कंवर, आरती देवी, राधा देवी, अंकित मालू, चावंड सिंह शक्तावत, नवरत्न सिंह, सिराजुद्दीन, आरिफ मोहम्मद, आशा देवी, खुशाल कोली, दुर्गा लाल, प्रेमलता, लवली सोनी, सुरेश चंद्र, दिनेश नायक, सीमा देवी, उस्मान, पंकज आमेटा, रघुवीर सिंह राठौड़, रेखा व्यास, प्रहलाद तेली, रामधन कहार, मिट्ठालाल कहार, महावीर माली, राजू लाल कहार, माया धाकड़, हामिद खां, मुकेश कुमार ने भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों के जीते के समीकरण बिगाड़ने के लिए अपनी ताल ठोक दी। शाहपुरा को जिले का दर्जा समाप्त करने से नाराज जिला बहाल संघर्ष समिति के अध्यक्ष दुर्गा लाल राजौरा ने भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपने पैर जमाए।
390 जेन-जी (युवा) मतदाता पहली बार करेंगे मतदान: गत पालिका चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 22 हजार 7सौ 62 थी जो इस बार बढ़कर 23 हजार एक सौ 52 हो गई। इस चुनावों में 390 जेन-जी यानी युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।
नामांकन वापस लेने वालों का किया स्वागत:- भाजपा, कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने नामांकन लेने के अंतिम दिन वापस अपना नामांकन लेने वाले प्रत्याशियों को माला पहना कर स्वागत सम्मान किया।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *