दही-हांडी प्रतियोगिता में DND क्लब प्रथम, RK क्लब द्वितीय

दही-हांडी प्रतियोगिता में DND क्लब प्रथम, RK क्लब द्वितीय
Spread the love

दही-हांडी प्रतियोगिता में DND क्लब प्रथम, RK क्लब द्वितीय

नसीराबाद। (अनिल लोहरे) क्रीड़ा भारती एवं हिंदू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दही-हांडी प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। रोमांचक मुकाबले में DND क्लब ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹16,000, जबकि RK क्लब ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर ₹11,000 का पुरस्कार जीता।

कार्यक्रम में विधायक रामस्वरूप लांबा एवं समाजसेवी संजय यादव अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में कार्यकर्ता रोहित, कुणाल, सुनील, दीपक, दिलीप, नकुल जोनवाल, नकुल वर्मा, देवेंद्र, हितेश, लक्ष्य, देव, वैभव, अनमोल, सागर, कृष्णा, जयराज, अविनाश, हेमंत, जयकिशन, रोहित पिंगोलिया, रोहन एवं अर्पित सहित अन्य युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजन को सफल बनाने में PTI लक्ष्मण जी सैनी, नवल किशोर जी, विष्णु जी एवं गोवर्धन जी का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *