जाहरवीर गोगाजी की भक्ति में रंगा अजमेर, गोगा नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब
जाहरवीर गोगाजी की भक्ति में रंगा अजमेर, गोगा नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब
छड़ी निशानों की भव्य शोभायात्रा ने बांधा समां, जयकारों से गूंजा गोगा मेड़ी मंदिर
अजमेर। (अनिल लोहरे) जाहरवीर गोगाजी महाराज की भक्ति में शनिवार को अजमेर पूरी तरह सराबोर नजर आया। सुभाष उद्यान स्थित गोगा मेड़ी मंदिर में पूज्य गोगा नवमी जन्मोत्सव श्रद्धा, उत्साह एवं धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और गोगाजी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
लोक देवता गोगा मेड़ी विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:30 बजे गांधी भवन से जाहरवीर गोगाजी महाराज की छड़ी निशानों की भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए और जयकारों के साथ गोगाजी महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद शाम 6 बजे गोगा मेड़ी मंदिर में गायन, पूजन एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। रात्रि तक मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा। भक्तों ने जाहरवीर गोगाजी महाराज के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
रात 10 बजे छड़ी निशानों की वापसी हुई। इसके पश्चात रात 11 बजे मेले का विधिवत समापन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर जाहरवीर गोगाजी महाराज के जयकारों से गूंजता रहा।
आयोजन की व्यवस्थाओं में समिति अध्यक्ष आचार्य रामस्वरूप पंवार, निशान कोतवाल मुकेशचंद कलोसिया, कार्यकारी अध्यक्ष जसराज तम्बोली खलीफा, महामंत्री भगत किशनलाल सारसर, कोषाध्यक्ष भगत मनजीतसिंह चौहान एवं महामंत्री ओमप्रकाश चौहान सहित समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
व्यवस्थाओं में भगत गोपालदास हितेश, भगत दिलीपसिंह डांगोरिया (रणजीत खलीफा), भगत रमेशचन्द्र चौहान, भगत सिकन्दर नकवाल, भगत राजेश चौहान, भगत राजेन्द्र, भगत रमेशचन्द्र, भगत अशोक, भगत मुकेश टांक, भगत नथूलाल (जसवंत), भगत पप्पूलाल गेहचन्द, भगत गोविन्दा गुजराती, भगत सुरेन्द्र कलोसिया, भगत अशोक खेरालिया, भगत संदीप सनगत, भगत चेतनप्रकाश, भगत दीपक एवं भगत स्व. रामधन चुटेला (ललित) सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
गोगा नवमी जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धार्मिक कार्यक्रमों और शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।