नगरीय निकाय आम चुनाव – 2026निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विद्यालयों में रहेगा अवकाश
नगरीय निकाय आम चुनाव – 2026
निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विद्यालयों में रहेगा अवकाश
अजमेर, 8 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत जिले के निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विद्यालयों में शैक्षिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु ने बताया कि अजमेर जिले के संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों के विद्यालय भवनों का उपयोग प्रथम चरण के मतदान केन्द्र के रूप में होने पर 8 एवं 9 सितम्बर को तथा विद्यालय भवनों का उपयोग द्वितीय चरण के मतदान केन्द्र के रूप में होने पर 10 एवं 11 सितम्बर को और विद्यालयों भवनों का उपयोग मतगणना केन्द्र के रूप में होने पर 14 सितम्बर को राजपत्रित अवकाश नहीं होने की स्थिति में शैक्षिक अवकाश रहेगा।