नसीराबाद में खुले रूप से बोतलों में पेट्रोल भरकर बेचने की सूचना पर छावनी परिषद नसीराबाद ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कुल 34 लीटर पेट्रोल जब्त किया गया।

नसीराबाद में खुले रूप से बोतलों में पेट्रोल भरकर बेचने की सूचना पर छावनी परिषद नसीराबाद ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कुल 34 लीटर पेट्रोल जब्त किया गया।
Spread the love

बोतलों में पेट्रोल बेचने वालों पर छावनी परिषद का शिकंजा

दो दुकानों से 34 लीटर पेट्रोल बरामद, सुरक्षा के मद्देनजर कार्रवाई

नसीराबाद। (अनिल लोहरे) नसीराबाद में खुले रूप से बोतलों में पेट्रोल भरकर बेचने की सूचना पर छावनी परिषद नसीराबाद ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कुल 34 लीटर पेट्रोल जब्त किया गया।

छावनी परिषद की टीम में संजय जी, आशीष जी, छोटेलाल जी एवं अन्य कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने छावनी परिषद की पार्किंग सहित विभिन्न दुकानों पर जांच की।

कार्रवाई के दौरान रामसर चुंगी स्थित चाली-बल्ली वालों की दुकान से करीब 14 लीटर तथा स्टेशन रोड पर सराहा के पास स्थित दुकान से करीब 20 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया।

छावनी परिषद ने खुले में पेट्रोल का भंडारण एवं बोतलों में विक्रय नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम बताते हुए ऐसी गतिविधियों के खिलाफ जांच एवं आवश्यक कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *