खुंडियास-हाशियावास मेले में सुरक्षा से लेकर पेयजल तक पुख्ता इंतजाम24 सीसीटीवी कैमरों से होगी 24 घंटे निगरानी, आठ धर्मशालाओं में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था

खुंडियास-हाशियावास मेले में सुरक्षा से लेकर पेयजल तक पुख्ता इंतजाम24 सीसीटीवी कैमरों से होगी 24 घंटे निगरानी, आठ धर्मशालाओं में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था
Spread the love

खुंडियास-हाशियावास मेले में सुरक्षा से लेकर पेयजल तक पुख्ता इंतजाम
24 सीसीटीवी कैमरों से होगी 24 घंटे निगरानी, आठ धर्मशालाओं में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था
खुंडियास/हाशियावास। आगामी मेले को लेकर खुंडियास एवं हाशियावास मेला कमेटी की समीक्षा बैठक गुरुवार को कमेटी अध्यक्ष सूरजकरण वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कमेटी के मंत्री गोवर्धन राम सिमार, उपमंत्री गजेंद्र सिंह राठौड़ एवं सदस्य मोहन राम सिमार ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए पेयजल, भोजन, दुकानों के आवंटन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को व्यवस्थित किया जा रहा है। छोटे दुकानदारों को भी निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित रूप से दुकानें लगाने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि मेला परिसर में आवागमन सुचारू बना रहे।


24 सीसीटीवी कैमरों से रहेगी नजर
मेले में सुरक्षा व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता दी गई है। असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से मेला परिसर की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। कमेटी के कार्यालय से कैमरों की मॉनिटरिंग की जाएगी। विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।


पेयजल के लिए टैंकर और नलों की व्यवस्था
श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पानी के टैंकरों के साथ नलों की सप्लाई की व्यवस्था की गई है। कमेटी का प्रयास है कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को गर्मी अथवा भीड़ के बीच पेयजल को लेकर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
आठ धर्मशालाओं में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था
दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए आठ धर्मशालाओं को खुलवाया गया है। वहीं मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती लगभग 24 घंटे रखे जाने की व्यवस्था की गई है।
कमेटी के कोषाध्यक्ष कैलाश बागड़ियां ने बताया कि मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए समिति द्वारा करीब 200 लोगों का चयन कर उन्हें अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर कमेटी की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
बैठक में उपाध्यक्ष हरिकिशन गुर्जर सहित मेला कमेटी के सदस्य एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *