पंचायत चुनाव की आरक्षण लॉटरी की तारीख वायरल पत्र में तय, 11 और 13 अक्टूबर का दावा

पंचायत चुनाव की आरक्षण लॉटरी की तारीख वायरल पत्र में तय, 11 और 13 अक्टूबर का दावा
Spread the love

जिला स्तर पर 11 अक्टूबर और उपखंड स्तर पर 13 अक्टूबर को लॉटरी का उल्लेख, आधिकारिक पुष्टि बाकी

जयपुर। राजस्थान में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर आरक्षण लॉटरी की तारीखें तय किए जाने का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस पत्र की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

वायरल पत्र के अनुसार, जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी 11 अक्टूबर 2026 को कराई जाएगी। वहीं उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए लॉटरी 13 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित बताई गई है।

पत्र में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के शासन सचिव डॉ. जोगाराम के आदेश का हवाला दिया गया है।

यदि यह कार्यक्रम आधिकारिक रूप से लागू होता है तो लॉटरी के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी समीकरण तेजी से बदलेंगे। संभावित दावेदारों और राजनीतिक दलों की नजर अब आरक्षण की स्थिति पर रहेगी।

हालांकि, संबंधित विभाग या राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से इन तारीखों की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही इसे अंतिम कार्यक्रम माना जाएगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *